रंगदारी न देने पर कानूनगो के पुत्र से मारपीट

0
143

फर्रुखाबाद: कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर कालोनी निवासी कानून गो राम प्रकाश पाण्डेय के पुत्र सूरज पाण्डेय को दबंगों ने जमकर पीट दिया। घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर दी गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[adrotate banner="3"]

कानून गो राम प्रकाश ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह तहसील में कानून गो के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार शाम चार बजे उनका पुत्र सूरज पाण्डेय बहन की दवाई लेने इस्माइलगंज सानी मोहल्ला होते हुए मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। तभी स्थानीय निवासी दो दबंगों ने शराब के नशे में धुत्त होकर सूरज से 150 रुपये मांगे। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो दबंग युवकों ने लात घूसों से सूरज की धुनाई कर दी। कानून गो ने इस्माइलगंज सानी निवासी युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

शहर कोतवाल डी के सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों के लोगों ने कोतवाली आकर समझौता कर लिया। जिससे कानूनी कार्यवाही नहीं की गयी।

[adrotate banner="2"]