डाक पार्सल चालक का शव आते ही कोहराम

0
146

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम कोला निवासी डाक पार्सल गाड़ी चालक आशीष यादव पुत्र शिव नन्दन यादव की मौत मार्ग दुर्घटना में हो गयी| शव घर आते ही कोहराम मच गया|

[adrotate banner="3"]

आशीष यादव फरीदाबाद में डाक पार्सल की गाडी चलता था| बीते गुरुवार को सुबह वह पार्सल उतार कर लौट रहा था तभी उसकी जनपद रायबरेली के इंचाहार में गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोडती हुई पेंड से जा टकरायी| जिससे मौत हो गयी| शुक्रवार को आशीष का शव घर पंहुचा तो जैसे कोहराम मच गया|

मृतक की पत्नी रेनू देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक का एक वर्षीय पुत्र प्रांशु है|

[adrotate banner="2"]