रंगदारी ना देने पर दुकानदार व उसकी पत्नी को पिटा जबाबी रिपोर्ट दर्ज

0
104

dr lohiya asptal banrjiफर्रुखाबाद: रेडीमेड दुकानदार व उसकी पत्नी के साथ ग्राहक की मारपीट हो गयी जिसमे दोनों तरफ से जबाबी रिपोर्ट दर्ज की गयी है| दुकानदार की तरफ से हिन्दू महा सभा के हस्तक्षेप किया है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी घटिया निवासी मुन्ना सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह ने दी गयी तहरीर में कहा है की वह अपनी पत्नी कुसुम व पुत्र रोहित के साथ दुकान पर बैठे थे| उसी दौरान ग्राम बहादुरपुर निवासी खुर्शीद पुत्र तवारक अली अपने दस बारह अज्ञात साथियों के साथ आये और मुफ्त में कपड़े मागने लगे जिसे देने से मना किया तो सभी ने मेरी पत्नी कुसुम के साथ मारपीट कर दी व मुझे व मेरे पुत्र को भी जमकर पिटा| और कहा की दुकान रखनी है तो कपड़े मुक्त में देने होंगे|
दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्यवाही केबल खुर्शीद की तरफ से ही की| जिसकी सुचना पर हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम व राजेश मिश्रा भी पंहुच कर मुन्ना सिंह की तरफ से भी खुर्शीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी|
पुलीस ने दोनों पक्षों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]