फर्रुखाबाद: बीते दो दिन पूर्व एक महिला को उसके जेठ ने घर पर अकेला देख कर अपनी हबस मिटा ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया| थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की तो पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की है|
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम महलई निवासी एक महिला ने अपने सगे जेठ पर ही संगीन आरोप लगाये है उसने कहा है की उसके पति घर पर नही थे| वह घर पर बिलकुल अकेली थी| तभी उसे अकेला देख कर उसके जेठ ने उसे चारपाई पर गिरा दिया और तमंचे के बल पर जबरन उसके साथ बलात्कार कर दिया और महिला को धमकी दी और कहा की यदि किसी से कुछ कहा तो जान से मार देगे| महिला का यह भी आरोप है की वह अपने पति के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गयी तो उसकी किसी भी तरह से नही सुनी गयी और कह दिया गया की जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी|
महिला को कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है|
जेठ ने अकेला देख कर बनाया हबस का शिकार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


