योगी सरकार के फरमान को सड़को पर रौंद रहे डग्गामार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) लोगों की जान को खतरे में डाल रहे डग्गामार वाहनों पर लगाम नहीं लग रही है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं खुलेआम रोडवेज बस स्टेंड से सवारियां भर वाहन दौड़ रहे हैं। वहीं एसडीएम की ओर से अभी तक क्या कार्यवाही हुई यह तो तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है | प्रशासन महज औपचारिक कार्रवाई कर रहा है|

क्षेत्र में डग्गामार वाहन स्वामी हर रोज रोडवेज का लाखों का नुकसान कर रहे हैं। पुलिस की मिली भगत से बेखौफ वाहनों में अंधाधुंध सवारियों को लेकर मौत का सफर भी करा रहे हैं। डग्गामार वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। मगर प्रशासन की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही है। परिवाहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर अभियान चला लेकिन खानापूर्ति के लिये पहले डग्गामारो को सूचना दी गयी बाद में उन्हें पकड़ने ले लिये अभियान चलता है| बदायूं मार्ग पर दिन भर जमकर डग्गामारी होती है|

दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस का रवैया भी चालान काटने तक ही सीमित रह गया है। थाना क्षेत्र में डग्गेमार पुलिस पर भारी हैं। वहीं सब कुछ जानते बूझते भी जनता भी अपनी सुरक्षा को खतरे में डालने से बाज नहीं आ रही है।