प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क का दावा फेल

0
147

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) प्रदेश सरकार द्वारा 15 जून तक गड्ढा मुक्त सड़क का दावा फेल साबित हो रहा है। क्षेत्र की कई सड़के अभी अभी भी अपने को ठीक होने का इंतजार कर रही है|

[adrotate banner="3"]

कायमगंज नगर से विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा तक जाने वाली सड़क की हालत दयनीय हो चुकी है। गड्ढों के बीच राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। वर्षों पूर्व बनी यह सड़क जर्जर हो चुकी है, जिस पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल है। जगह-जगह बिखरी गिट्टियां और गड्ढे विकास की पोल खोल रहे हैं। जगह-जगह सड़क पर गड्डो में पानी भरा है| जिससे सरकार के वादों की पोल खोल कर रख दी है| इसी मार्ग पर कई विधालय भी पड़ते है |जिस कारण बच्चो को भी आने-जाने में असुबिधा होती है|

कस्बे की सब्जी मंडी के सामने दशा कुछ जादा ही खराब है| योगी सरकार के फरमान के बाद लोगो को उम्मीद थी की सड़क को दुरुस्त किया जायेगा| लेकिन अभी तक उसे देखने तक कोई नही आया|

[adrotate banner="2"]