फरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जब पुलिस एक अपराधी को पकड़ने उसके घर गई तो वो नहीं मिला, लेकिन पुलिस टीम को देखकर अपराधी के भाई ने फायरिंग शुरू कर दी। ये ड्रामा करीब 15 मिनट तक चला। बाद में यूपी पुलिस फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ने की जगह खुद भाग खड़ी हुई।
[adrotate banner="3"]
दरअसल एक लूट की वारदात में पकड़ने के लिए पुलिस फिरोजाद में आरोपी के घर पहुंची, लेकिन घर पर आरोपी नहीं मिला और उसके भाई ने रिवॉल्वर निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक युवक की दबंगई के आगे यूपी पुलिस के हौसले पस्त पड़ गए और अपनी जान बचाने के लिए वो वहां से भाग खड़े हुई।
पुलिस के वहां से जाने के बाद आरोपी और उसका भाई भी वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
[adrotate banner="2"]


