फर्रुखाबाद: युवा व्यापार मंडल ने देश के विभिन्य जगहों पर हो रही रेल दुर्घटनाओ की आलोचना करते हुये रेल मंत्री सुरेश प्रभु का पुतला फूंक दिया| इसके साथ ही साथ नारेबाजी भी की|
[adrotate banner="3"]
बीते दिनों हुई रेल दुर्घटनाओ से आहत युवा व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौक पर पंहुचे और केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के पुतले को आग के हबाले कर दिया| इसके साथ ही साथ कार्यकर्ताओ ने कहा कि रेल मंत्री के शासन काल में रेल दुर्घटना बढ़ी है| सैकड़ो यात्रियों की मौत हो चुकी है | उन्होंने रेल मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की|
इस दौरान फारुख हसीन, नितिन वर्मा, शिवलू खान, आकाश वर्मा, फरमान खां, नितीश अग्रवाल, शहरीज खां आदि मौजूद रहे|
[adrotate banner="2"]


