कंपिल बबाल में घटना स्थल का आईजी ने लिया जायजा

0
141

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीती रात पुलिस की पिटाई से कोटेदार राधेश्याम की मौत के मामले में कानपुर जोंन के आई जी आलोक सिंह ने घटना स्थल पर पंहुचकर एसपी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]

आईजी आलोक कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों के वार्ता के बाद मृतक के परिजनो से भेट की| परिजनों से पूरी घटना की जाँच पड़ताल के बाद आईजी ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है| उन्होंने बताया कि एसपी को निर्देश दिये गये है की निष्पक्ष जाँच की जाये| सबूतों के आधार पर कार्यवाही की जाय |नये थानाध्यक्ष की भी तैनाती की जा रही है|

[adrotate banner="2"]