युवाओं नें मंच से आतंकवाद को कोसा

0
111

फर्रुखाबाद: नेहरु युवा केंद्र के द्वारा आयोजित देशभक्ति एवं राष्ट्रनिर्माण विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे युवाओ नें मंच से आतंकवाद को जमकर कोसा|
नगर के लोहाई रोड पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने आतंकवाद को समाप्त करने, महिलाओं का सम्मान करने, उच्च शिक्षा स्तर, भ्रष्टाचार, स्वच्छता आदि मुद्दों को अपने भाषण में जगह दी| युवा आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर बोले और उसका खात्मा करने पर अपने विचार रखे|
मुख्य अतिथि सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी नें कहा कि युवाओं को सही दिशा का ज्ञान होना जरुरी है| जब देश का हर नागरिक अपने कर्तव्य का सही निर्वाहन करेगा तभी राष्ट्र का निर्माण होगा| प्रतियोगिता में प्रथम राना हिजाब, द्वितीय दुर्गा राठौर व तृतीय अनिरुद्ध प्रताप रहे| डॉ० रामकृष्ण राजपूत, आशुतोष त्रिपाठी, विवेक सिंह नें निभायी|
निहारिका पटेल, रंजीत कुमार, नेमा, विशाल, राधा कुलदीप आदि रहे| संचालन आलोक बिहारी ने किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]