युवती से लव, सेक्स और धोखा

0
142

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ के मोहल्ला टिलिया ग्वालटोली निवासी युवती के साथ उसके पड़ोसी युवक के विवाह करने का झांसा देकर सम्बन्ध बनाये जब युवती गर्भवती हो गयी तो उसने विवाह से इंकार कर दिया| घटना से आहत युवती ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है|

[adrotate banner="3"]

मंगलवार को युवती अपनी मां को साथ लेकर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी| तहरीर में युवती ने कहा है कि उसकी पड़ोस में रहने वाले युवक से मित्रता हो गयी | युवक उसके घर अक्सर आता जाता था| बीते 15 फरवरी को युवक की बहन से घर बुला ले गयी| जंहा युवक की बहन व माँ ने उसे युवक के साथ कमरे में बंद कर दिया|

युवक ने उसके साथ बलात्कार कर दिया| बाद में युवक की माँ ने कहा कि शिकायत मत करना उसकी साथ बेटे से करा देंगे| जिसके बाद कई बार युवक ने शारीरक सम्बन्ध बनाये| जब युवती गर्भवती हो गयी| यह जानकारी होने पर युवक व उसके परिजनों ने विवाह करने से मना कर दिया | और कार्यवाही करने पर हत्या की धमकी भी दी| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

[adrotate banner="2"]