जिले के सदस्यता अभियान से अखिलेश नाखुश

0
117

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री जिले में चले सदस्यता अभियान से संतुष्ट नही है| इसके लिये उन्होंने पार्टी कार्यालय को पत्र भेजकर प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाये जाने के आदेश जारी किये है|
अखिलेश यादव ने पार्टी के आवास विकास कार्यालय को भेजे गये पत्र में कहा है कि समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 15 जून निश्चित की गयी है| जनपद में बने सदस्यों की अब तक कि प्रगति संतोष जनक नही कही जा सकती| उन्होंने पत्र में आदेश जारी किया है कि सदस्यता अभियान की स्थित दुरुस्त करने के लिये 15 जून को जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रो में प्रत्येक बूथ पर प्रारम्भिक सदस्य बनाने का विशेष अभियान दिवस मनाया जाये| उन्होंने कहा है कि जिले के लिये पर्यवेक्षक नामित किये गये है| जो समयावधि में जनपद में रहकर सदस्यता अभियान में तेजी लायेंगे|
बीजेपी की तर्ज पर सपा की मिस काल
पीएम मोदी ने जिस फर्मिले से केंद्र और यूपी की सत्ता पर अपना कब्जा जमाया उस मिस काल का प्रयोग अखिलेश यादव भी पूरे जोर-शोर से कर रहे है| अंतर इतना है कि सपा के द्वारा दिये गये नम्बर पर इच्छुक व्यक्ति मिस काल मरेगा और उसके बाद उसे अपना पूरा परिचय देने के साथ ही साथ आँन लाइन बैंक खाते से 20 रूपये कट जायेगे और वह स्पा का सदस्य बन जायेगा| मिस का मिशन बीते 15 अप्रैल से चल रहा है जो 15 जून तक चलेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]