युवती को अगवा कर ले जा रहे युवक पर लोगों ने की जूता परेड

0
100

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में भाई के साथ बाजार से घर वापस जा रही युवती को बाइक सवार युवक जवरियां अगवा कर चल दिया भाई व युवती की चीख पुकार सुन दौड़े ग्रामीणों ने बाइक सवार को दबोच लिया। इसी बीच पहुंची शमसावाद थाना पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। भीड़ व पुलिस को देख अगवा करने वाले युवक के दो साथी फरार हो गए। घटना के मामले  में युवती के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दूदेमई निवासी शिवचरन का 10 वर्षीय बेटा अरविन्द अपनी बड़ी बहन रूचि का फोटो खिचाने के लिए। बाजार आया था फोटो खिचवाने के बाद भाई बहन वापस घर जा रहे थे। टेड़ीकोन के निकट बाइक सवार तीन युवक मिले और अराविन्द व उसकी बहन से बातचीत करने लगे। उन्होंने अरविन्द से पूछा कि आप लोगो को कहां जाना हैं इस पर अरविन्द ने बताया कि वह बहन का फोटो खिचवा कर लौट रहा है।

 

उसे अपने गांव दूदेमई जाना है। इस पर बाइक सवारों ने उससे कहा कि वह दोनो भाई बहनों को बाइक से गांव तक छोड़ देगें। इस पर दोनों के बीच हो हुज्जत होने लगी बाइक सवार युवक रूचि को जवरियां बाइक पर बिठाने का दवाव बनाने लगे रूचि ने जब बाइक पर बैठने से मना किया तो एक युवक उसे जबरियां बाइक पर बिठाकर चल दिया। घटना को देख रहे आस पास के खेतों में काम करने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने भाई के शोर शरावा करने पर युवती को अगवाकर ले जाने वाले युवक को दबोच लिया।

 

इस दौरान उसके दो साथी भाग गए भीड़ ने बाइक सवार युवक को दबोच लिया| इसी बीच शमसावाद थाना पुलिस उधर से निकली भीड़ देख पुलिस कर्मी रूक गए। मामले की असलियत जानने के बाद पुलिस कर्मियों ने उसकी बाइक संख्या यूपी 82 एच 9376 को कब्जे में लेकर उसे हिरासत में ले लिया। शमसावाद थाना पुलिस ने बाइक व शातिर युवक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़ा गया युवक लालबाग निवासी शब्बीर का बेटा एहसन खां बताया गया है। घटना के मामले में युवती के भाई ने बाइक सवार युवक व उसके अज्ञात साथियों के विरूद्व अपहरण की तहरीर दी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

[adrotate banner="2"]