युवती की शिकायत पर पुलिस ने की मजनुओं की धुनाई

0
107

फर्रुखाबाद: लगातार ७ माह से हो रही छेड़छाड़ से आजिज आकर युवती ने गुरुवार को कोतवाली फतेहगढ़ में शिकायत कर दी| शिकायत पर पुलिस ने मजनुओं को कोतवाली लाकर जमकर धुनाई कर दी। पता चला है कि पकड़ने गयी पुलिस के साथ भी सरकश मजनुओं ने अपनी सियासी पहुंच के दम पर बदसलूकी कर दी थी।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथी खाना निवासी युवती एक निजी स्कूल मे छोटी मोटी नौकरी करती थी। दो मजनुओं की रोज रोज की छेड़ छाड़ से तंग आकर युवती ने नौकरी भी छोड़ दी। इस पर जब इन शोहदों ने पीछा नहीं छोड़ और घर तक आकर फब्तियां कसने का सिलसिला शुरू हो गया तो आखिर युवती ने अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंच कर शिकायत कर दी। युवती की तहरीर पर कोतवाल कमरुल हसन ने मंजनुओं की तलाश में दो दरोगा व फोर्स को भेजा।

अपनी सियासी पहुंच का दंभ भर रहे नामजद युवकों ने पुलिस फोर्स के साथ ही बदसलूकी कर डाली। आखिर मौके से दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस कोतवाली ले आई| गुस्साई पुलिस ने दोनों शोहदों को कोतवाली लाकर जम कर धुनाई कर डाली। परंतु पिटाई के बाद भी शोहदों की अकड़ नहीं गयी। हवालात के भीतर से दोनो युवक छूटने पर बाहर आकर देखलेने की धमकी देते नजर आये। आरोपियों को छुड़ाने के लिये कोतवाली के बाहर काफी भीड़ एकत्रित हो गयी|

[adrotate banner="2"]