बालू व मिट्टी के अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्राली और बुग्गी सीज

0
177

फर्रुखाबाद: डीएम के सख्त आदेश के बावजूद भी बालू व मिट्टी के अवैध खनन जोर शोर से चल रहा है| खनन अधिकारी ने अभियान चलाकर आज सुबह ट्रैक्टर ट्राली और बुग्गी सीज कर दी|

[adrotate banner="3"]

थाना कमालगंज में आज सुबह ७ बजे खनन अधिकारी वाई ऍन खान ने लालू पुत्र रमेश निवासी बहोरनपुर टप्पा हवेली को ट्रैक्टर से अवैध रूप से मिट्टी ले जाते समय पकड़ लिया लेकिन वाहन चालक लालू फरार हो गया उसके ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया|

वहीं मकू नगला निवासी बुग्गी चालक अजीत पुत्र फूल सिंह को बालू ले जाते समय दबोच लिया| उसे थाना पुलिस को सौंप बुग्गी को सीज कर दिया|

[adrotate banner="2"]