पल्सर सवार लुटेरों ने नगदी लूटी, बाइक की चाबी छीन कर भागे

0
106

FARRUKHABAD : थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम नवादा पहाड़पुर निवासी रजुल प्रताप पुत्र उमेश प्रताप से बाइक से मोहम्मदाबाद जाते समय अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने 21 हजर रुपये कीनगदी लूट ली व बाइक की चाबी छीन कर भाग गये।

[adrotate banner="3"]

रजुल प्रताप ने बताया कि वह व उसका चचेरा भाई अमित सिंह पुत्र ग्रीश चन्द्र सुबह लगभग आठ बजे अपनी बाइक से मोहम्मदाबाद जा रहे थे। तभी नगला जोगियान के पास काली पल्सर पर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक करके बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही तीनो लुटेरों ने घेर कर तमंचा लगा दिया और लूटपाट करने लगे। उसके पास मौजूद 21 हजार रुपये व उसकी मोटरसाइकिल की चाबी छीन कर लुटेरे फरार हो गये। रजुल ने कोतवाली थाना नवाबगंज में घटना की सूचना दी। थानाध्‍यक्ष नवाबगंज राघवन सिंह ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]