जल्द गरजेगी अतिक्रमण पर जेसीबी: सीएम

0
105

FARRUKHABAD : शहर में पुनः पनप रहे अतिक्रमण के विषय में नवागंतुक सिटी मजिस्ट्रेट ने शीघ्र अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे city majistrate ramnathअतिक्रमण की उन्हें जानकारी मिल गयी है। जिस पर शीघ्र अमल किया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर गैस की कालाबाजारी के खिलाफ अनशन कर रहे सुनील गांधी का अनशन खत्म कराने के बाद जेएनआई से बातचीत में कहा कि शहर में अतिक्रमण की जो समस्या है उसको समाप्त करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। पूछे जाने पर कि अभियान तो कई बार चला लेकिन कुछ दिनों बाद टांय टांय फिस हो जाता है। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि इस बार अतिक्रमण के सम्बंध में कड़ाई से पालन कराया जायेगा और चेतावनी के बाद भी अगर दुकानदार नहीं सुधरते तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। श्री नाथ ने कहा कि इस सम्बंध में शीघ्र ही बैठक कर रणनीति बनाने की तैयारी चल रही है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]