युवक बना जहर खुरानी गिरोह का शिकार

0
109

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : दिल्ली मेल से सफर करना खुद को मौत के मुंह में झोकने और माल लुटवाने का पर्याय बन गया है। क्यों कि आये दिन कोई न कोई हादसा किसी न किसी को पेश आता ही रहता है। जिसे दिल्ली मेल के चालक और परिचालक मानवीय संवेदनाओं की धज्जियां उड़ा कर किसी सड़क और नली के किनारे फेककर पीछा छुडा लेते है और एक बार भी मानवीय आधार पर पीछे मुड कर उसकी हालत नही देखते कि फेका गया शिकार जानवरों का निवाला बन रहा है या इस घोर कलयुग में कोई भला मानस उसकी हालत पर रहम खाकर उसे अस्पताल में इलाज के लिये उठाकर लेजाता है।

[adrotate banner="3"]

एसे ही दिल्ली मेल से सफर कर रहे ब्रजेश पुत्र जय सिंह निवासी नगला बिलौना ग्राम भटासा कोतवाली क्षेत्र कायमगंज को दिल्ली से घर आते समय जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया और बेहोशी की हालत में उसे कोतवाली कायमगंज के समीप बने यात्री छाया गृह के सामने सडक पर बस का परिचालक फेक कर गाडी आगे भगा लेगया बेहोशी की हालत में पडे यात्री को देख कर पुलिस ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कपडो की तलाशी में मिले फोन नम्बरों पर रिंग करके परिजनों को इस की सूचना दी गयी इस हादसे में ब्रजेश का कितना माल उडा लिया गया इस की जानकारी तो उसके होश में आने के बाद ही होपायेगी।

[adrotate banner="2"]