सर मैं लड़का नहीं लड़की हूं, मेरा चालान मत काटिये

0
106

फर्रुखाबाद : सिटी मजिस्ट्रेट भगवानदीन व क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक जगदीश अतिक्रमण हटवा रहा था तभी रतन कोल्ड स्टोरेज के सामने बाइक सवार महिला ने टक्कर मार दी।

[adrotate banner="3"]

दिल्ली निवासी शिल्पा पुत्री छोटेलाल अपने भाई सर्वेश के साथ घटियाघाट की तरफ बाइक संख्या डी एल 35 ए 54699 द्वारा जा रही थी। तभी रतन कोल्ड स्टोरेज के पास सफाई निरीक्षक जगदीश के टक्कर लगने से बाइक सवार महिला व उसका भाई दूर जा गिरे। पहले लोग यह नहीं समझ पाये कि बाइक चला रहा व्यक्ति कौन है। लेकिन जब लोगों ने उठाया तो वह महिला निकली।

शिल्पा ने बताया कि वह बाइक से ही दिल्ली से कंपिल अपनी रिश्तेदारी में आयी थी व घटियाघाट किसी काम से जा रही थी। सफाई निरीक्षक जगदीश का प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करवाया गया।

महिला ने अपनी बाइक के कागज नहीं दिखा पाये तो बाइक सीज कर दी गयी। वहीं बाइक की सीट के नीचे दो नम्बर प्लेटें भी बरामद की गयी हैं।

[adrotate banner="2"]