युवक की पीटकर हत्या, पिता-पुत्रों सहित चार पर एफआईआर

0
131

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)बीती रात युवक की उसके साथी आदि नें मिलकर मारपीट कर व गला दबाकर हत्या कर दी| पुलिस नें मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्रों सहित चार के लिए गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नीवकरोरी निवासी नीलम पत्नी प्रदीप नें पुलिस क तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया कि गाँव का ही संजू पुत्र अतर सिंह नीलम के पति प्रदीप कुमार को अपने साथ बुला ले गया| पास की दुकान पर संजू व प्रदीप में झगड़ा हुआ| जिसके बाद संजू की मदद को उसके परिजन भाई अर्जुन व रवि व पिता अतर सिंह की भी आ गये| उन्होंने लाठी-डंडो के मारपीट कर दी| इसके साथ ही सजू ने प्रदीप का गला दबा लिया,जब हम लोग भाग कर आये तो ये सबलोग भागने लगे। मेरा पति अचेत अवस्था में पड़ा था हम उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे वहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक की पत्नी नीलम की तहरीर पर आरोपी संजू,अर्जुन व रवि पुत्र अतर सिंह व अतर सिंह के खिलाफ धारा 304, 504, हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करलिया| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेया

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]