युवक का असलह के साथ वीडियो हो रहा वायरल, पुलिस ने की जाँच

0
651

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते कई दिनों से थाना कमालगंज क्षेत्र निवासी एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें युवक एक असलह के साथ नजर आ रहा है| उसके हाथ में जो हथियार है उसकी पुलिस ने जाँच की है|

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमे एसएचओ लिखी कार के भीतर का वीडियो भी है, पुलिस की एक कार के भीतर हथियार की फोटो और थानें के पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल हो है| उसी वीडियो में युवक एक पिस्टल लेकर वीडियो वायरल कर रहा है| उसी वीडियो में युवक कमर में भी पिस्टल जैसा एक हथियार लगाये है| मामला मीडिया के संज्ञान में आनें पर पुलिस जाँच में जुट गयी है| थाना पुलिस वीडियो थानें के बाहर का होनें का दावा कर रही है|

थानाध्यक्ष कमालगंज अनुराग मिश्रा ने बताया कि मामले की जाँच की गयी है| वीडियो पुराना है| उनके थानें के भीतर का नही है| उन्होंने जेएनआई को बताया कि आप बतायें की किस सेक्शन के तहत इस मामले में कार्यवाही हो|
फतेहगढ़ न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक द्विवेदी का कहना है कि यदि असलह के साथ वीडियो पुराना है तो क्या तब असलह लेकर वीडियो वायरल करनें वाले के पास लाइसेंस था? कानून के मुताबिक आर्म्स एक्ट के तहत किसी भी असलह का प्रदर्शन नही किया जा सकता| पुलिस को चाहिए की एक नोटिस सम्बन्धित असलह के साथ वीडियो वायरल करनें वाले को जारी करे और उससे लाइसेंस तलब करें| यदि लाइसेंस नही दिखा पानें पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]