युवको को महंगी पड़ी SP के सामने बाइक से रंगबाजी

0
114

फर्रुखाबाद: चार युवकों को आज उस समय एक बाइक से ही खलनायकों की तरह रंगबाजी करना उस समय काफी महंगा पडा जब एसपी ने युवको को बाइक सहित पुलिस के हवाले करवा दिया|

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक ओपी सागर दोपहर के समय विभागीय कार्य से कायमगंज जा रहे थे| जब वह ठंडी सड़क से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर एक बाइक पर ही सवार चार युवको पर पड़ी| हाव-भाव से युवक संदिग्ध प्रतीत हुए| श्री सागर ने बाइक को रुकवाया और चारों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया|

बाइक नंबर यूपी ७६ जे / ९५८२ मोहल्ला सेनापति निवासी राजीव भारद्वाज की थी| जिसको भावटोला निवासी उसका दोस्त दानेश मांगकर लाया था| बाइक पर दानेश के अलावा लकूला गिहार बस्ती के रंजीत, संजू व छात्र परमीर सवार था| पुलिस ने बाइक सीज कर दी| युवकों ने बताया कि वह क्रिकेट खेल कर घर जा रहे थे|

[adrotate banner="2"]