छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने युवतियों की कर दी धुनाई

0
122

फर्रुखाबाद: दबंग शोहदे ने छेड़खानी का विरोध करने पर युवतियों की पिटाई कर दी| इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम हुसैनपुर नौखंडा निवासी दयाराम जाटव ने आज कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया कि मेरी पुत्री पुष्पा शौंच करने गयी थी तभी गाँव के अभिनाष ने उसके साथ छेड़खानी की| पुष्पा की पैरवी में जब उसकी बहन विनीता ने अभिनाष से छेड़खानी करने का विरोध किया तो उसने दोनों बेटियों की पिटाई कर दी|

[adrotate banner="2"]