यातायात माह के पहले दिन ही उड़ी नियमों की धज्जियां

0
113

फर्रुखाबाद: यातायात माह में भी लोग नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट लोग सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। वही डग्गामार पूरी तरह हाबी है|आम जन मानस को घंटो जाम में फंसा रहना पड़ रहा है |

[adrotate banner="3"]

बुधवार को यातायात माह के पहले दिन एएसपी त्रिभुवन सिंह ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखा बच्चो की जागरूकता रैली को रवाना किया | उन्होंने कहा की ट्राफिक व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाये| लेकिन इसके बाद भी यातायात माह पर पुलिस सक्रिय नही दिखी|

खुद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी ट्रैफिक नियमों को लेकर सचेत नहीं थे। कहीं पुलिसकर्मी बिना हेलमेट दुपहिया चला रहा था तो कहीं प्रशासनिक अधिकारी का सरकारी चालक भी बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन दौड़ाता नजर आया। हालांकि शहर में कई जगह पुलिसकर्मी चालान काटते हुए भी नजर आए। लेकिन यातायात माह के प्रथम दिन ही डग्गामार ट्राफिक पुलिस पर हाबी दिखे|

[adrotate banner="2"]