मौसम ने बदली करवट, कोहरे से ठंड बढ़ी

0
125

kohraalaavफर्रुखाबाद: कोहरा के साथ ठंड दस्तक दे दी। मंगलवार को सूर्योदय देरी से हुआ। ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़े बाहर आने लगे। आमलोगों ने ऊनी व गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। मौसम के करवट बदलते ही ऊनी कपड़ों का बाजार भी गर्म हो गया। नगर के बाजार के साथ कस्बों में फुटपाथ पर दुकानें सजने लगी है।

[adrotate banner="3"]

मंगलवार को सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। धुंध से सूर्यदेव के दर्शन करीब 10 बजे के बाद हुये| धूप हल्की निकली और काफी देर तक ही बेजान रही। दिन ढलने के साथ मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया। ठंड पुन: बढ गयी| लोगों को हल्की सिहरन का अहसास होने लगा। सर्द हवाएं चलने से ठंड का असर कुछ बढ़ गया है। मौसम बदलने का सीधा असर दिहाड़ी मजदूरों व गरीब तबके के लोगों पर पड़ रहा है। बुजुर्ग व छोटे बच्चों को लेकर समस्या खड़ी हो गई। जिला संयुक्त चिकित्सालय के साथ सीएचसी, पीएचसी व निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की तादाद बढ़ी मिली। इसमें सर्वाधिक पीड़ित बच्चे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि अचानक मौसम परिवर्तन का असर सभी पर होता और इससे छोटे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। सर्दी, जुकाम और गले में इंफेक्शन के अलावा छोटे बच्चों को परेशानियां सबसे ज्यादा होती हैं। ठंड से पशुओं के बीमार पड़ने से सिलसिला शुरू हो गया। दुधारू पशुओं के दूध कम होने व बीमारी से पशुपालकों की समस्या बढ़ गई है। इसके साथ ही साथ स्कूली बच्चो को भी जाने में समस्या का सामना करना पड़ा|
ढूंढने लगे अलाव
मौसम बदलते ही लोग अलाव ढूंढने लगे हैं। गांवों में सुबह अलाव पर जमघट बढ़ने लगी है। शहर व बजार में कई लोग कूड़ा-करकट व टायर आदि जलाकर गर्मी ले रहे हैं। सुबह व शाम शुरू हुई सर्दी आफत बनी हैं। कोहरा बढ़ने से वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई है।

[adrotate banner="2"]