मोहम्मदाबाद में दूसरे दिन फिर फायरिंग, पूर्व चेयनमैन ललुआ बाल-बाल बचे

0
143

मोहम्मदबाद(फर्रुखाबाद): बुधवार को मोहम्मदाबद में दिन भर चले बवाल में हुए पथराव व फायरिंग के बाद गुरुवार को दूसरे दिन भी माहौल तनावपूर्ण रहा। शाम का एक बार फिर क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज गया। पूर्व चेयरमैन व वर्तमान चेयरपर्सन के पति ललुआ यादव को गोपाल यादव व उनके साथियों ने रोहिला में कंजड़ बस्ती के पास घेर कर फायरिंग कर दी। घटना में बाल-बाल बचे ललुआ यादव ने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि नगर पंचायत चुनाव की रंजिश में अभी तक कमजोर कंधों पर रखकर बंदूक चला रहे पक्ष अब लगता है कि आमने सामने आने से भी नहीं चूक रहे हैं। बुधवार को जहां नगर पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी की हार के जख्म सहला रहे गोपाल यादव ने स्थानीय अल्पसंख्यकों को आगे कर दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी थी। वहीं आज गुरूवार को गोपाल यादव खुल कर वर्तमान चेयरपर्सन के उषा यादव के पति ललुआ यादव के सामने आ गया।

गुरुवार सायं काल हांफते-कांपते कोतवाली मोहम्मदाबाद पहुंचे पूर्व चेयरमैन व वर्तमान चेयरपर्सन ललुआ यादव ने बातया कि रोहिला ग्राम में कंजड़ बस्ती के निकट गोपाल यादव ने साथियों के साथ उनपर फायरिंग कर दी।

[adrotate banner="2"]