दबंगई को लेकर शहर में सरे शाम फायरिंग

0
165

फर्रुखाबाद: गुरुवार को शहर में शाम लगभग चार बजे सरेबाजार दो पक्षों में दबंगई को लेकर चल रहे विवाद में एक बार फिर फायरिंग की गयी। पुलिस ने घटना की एनसीआर दर्ज कर ली है।

[adrotate banner="3"]

नगर पालिका के संविदा कर्मी कन्हैया पुत्र घनश्याम वर्मा मोहल्ले के ही विशम्भरनाथ धर्मशाला नुन्हाई के पास लगे हैण्डपाइप पर पानी पी रहा था। उसी समय पक्का पुल निवासी शिवम मिश्रा व नुन्नहाई निवासी हर्ष तिवारी एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ आगये, व कन्हैया के साथ मारपीट करने लगे। कन्हैया को पिटता देख उसकी मां बसंती देवी भी दबंगों से भिड़ गयी। जिसपर दबंग युवकों ने कन्हैया की मां की भी पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ लगते देख आरोपी कटटों से फायर करते हुए फरार हो गये।

इस संबंध में कन्हैया की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बतया कि विवाद में गोली चलने की बात गलत है। लेने देन के विवाद में मारपीट हो गयी थी।

[adrotate banner="2"]