राशन लेने गये ग्रामीणों को कोटेदार के पुत्र ने दौड़ाया, शिकायत की धमकी पर धुना

0
118

कमालगंज(फर्रुखाबाद): थाना क्षेत्र के ग्राम श्रृंगीरामपुर में गुरुवार को राशन लेने गये ग्रामीणों को कोटेदार ने अभद्रता का भगा दिया। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने की धमकी देने पर कोटेदार व उसके पुत्र ने ग्रामीणों की जमकर धुनाई कर दी।

[adrotate banner="3"]

थाना कमालगंज में गुरुवार को चंद्रकांत जाटव पुत्र बाबूराम व सैय्यद दीन पुत्र बालादीन की तरफ से दी गयी तहरीर के अनुसार वह लोग सुबह कोटेदार दुर्गानरायन मिश्रा की दुकान पर राशन लेने गये थे। कोटेदार ने राशन देने से मना करते हुए अभद्रता की व जाति सूचक गालियां देकर भगा दिया। जब कोटेदार को अभद्रता करने व राशन न देने की शिकायत जिलाधिकारी से करने की धमकी दी तो कोटेदार दुर्गानरायन व उसके पुत्र पुत्तू ने जमकर मारपीट कर दी। अन्य ग्रामीणों ने किसी प्रकार बीच बचाव किया।

ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

[adrotate banner="2"]