मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगा साहू समाज

0
102

फर्रुखाबाद: २८ अगस्त २०११ को साहू समाज मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगा|

[adrotate banner="3"]

जिला राठौर साहू समाज के जिला महामंत्री मनोज राठौर ने आज प्रेस वार्ता में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के बदलते परिवेश में जहां राजनैतिक दलों और राजनेताओं से आम जनता का विश्वास उठ रहा है| हमारे साहू समाज के कार्यकर्ता और आम नागरिक भी हताश हो रहे हैं| समाज के लोग चुनाव के दिनों में ही नजर आते है और अपने को जनता में समर्पित करने की बड़ी बड़ी बातें करते हैं| चुनाव जीतने के बाद उन राजनेताओं की उदासीनता से हमारे समाज के लोगों का निराश होना स्वाभाविक है|

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे जैसे योद्धा सरकार के सामने दीवार बनकर खड़े हैं और जिसका समर्थन पूरा देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अप्रवासी भारतीयों द्वारा मिल रहा है| उन्होंने कहा कि यह सम्मलेन भी चुनाव से पहले हो रहा है जिसमे सभी पार्टियों ने अपने-२ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है|

जिला स्तरीय राठौर समाज के सम्मलेन में निम्न विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि समाज के प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक तकनीकी व व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली छात्रों को विशेषकर छात्राओं को सम्मानित करना| इसके अलावा कला, सांस्कृतिक, लेखन, लोक कथाओं, के क्षेत्रों में स्वजातीय बंधुओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी हमारा उद्देश्य है|

इस सम्मलेन में जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राठौर, जिला महासचिव मनोज राठौर, राम औतार राठौर, अनिल राठौर, विजय राठौर, राम औतार राठौर राजेपुर ब्लाक अध्यक्ष, सतेन्द्र राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]