फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)आमआदमी पार्टी नें बैठक कर कोरोना संक्रमण के दौरान मृतक हुए शिक्षकों के परिजनों को उनका हक दिलानें की मांग आप नें की है| आप नें मृतक शिक्षकों के परिवारों को सरकारी नौकरी देंने के साथ ही साथ एक करोंड रुपया मुआबजा देंने की मांग की|
शहर के आप कार्यालय पर बैठक कर जिलाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा नें कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पंचायत चुनाव में डियूटी देनें वाले शिक्षकों की मौत के आंकड़ो से योगी सरकार खेल रही है| सरकार यह खेल बंद कर मृतक शिक्षकों के परिवारों को सरकारी नौकरी व एक करोंड रूपये का मुआवजा देनें का कार्य जल्द करे|
राजगौरव पाण्डेय, विकास सक्सेना, राम गोपाल वर्मा, आदित्य यादव, राज शर्मा, आविद भाई आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


