मूसलाधार बारिश से फर्रुखाबाद शहर पानी-पानी, सड़कों पर दिखा बाढ़ जैसा नजारा, देखें वीडियो

0
11

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते करीब दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार बारिश के चलते शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कें पानी से सराबोर नजर आईं और कई स्थानों पर बाढ़ जैसा नजारा दिखाई दिया। सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना

[adrotate banner="3"]

करना पड़ा।लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में स्थिति और अधिक खराब हो गई। कई स्थानों पर सड़क और नालियों का पानी एक हो गया। जलभराव के चलते लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। कई वाहन पानी में बंद होते नजर आए, जिसके बाद चालकों को उन्हें धक्का लगाकर बाहर निकालना पड़ा।शहर के प्रमुख मार्गों के साथ ही कई मोहल्लों की गलियों में भी बारिश का पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण पैदल निकलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई। दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने भरे पानी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर लोग जलभराव के बीच से सामान और वाहनों को निकालते नजर आए। लगातार बारिश के कारण शहर की सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। बाजारों में आवाजाही कम रही और सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम लोग दिखाई दिए। जगह-जगह पानी भरा होने के कारण यातायात की रफ्तार भी धीमी रही।स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती है। नालियों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त न होने से बारिश के दौरान लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। लगातार बारिश के बीच शहर में जगह-जगह जलभराव का नजारा बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी कराने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को राहत मिल सके। मौसम विभाग के अनुसार 26 सितम्बर देर रात तक बारिश व 27 सितम्बर कों मौसम साफ होने की संभावना बतायी गयीं है| @@

[adrotate banner="2"]