मुठभेड़ में हथियारों व कारतूसों के जखीरे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0
125

फर्रुखाबाद:पुलिस ने नववर्ष पर कड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में में हथियार और कारतूस बरामद किये है| इसके साथ ही साथ एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है|
पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने पुलिस लाइन में बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक 12 बोर डीबीबीएल बंदूक,दो एसबीबीएल बंदूक,एक दर्जन 315 बोर तमंचा,15 कारतूस 315 बोर,तीन कारतूस 315 ,एक खोखा 315 बोर,एक तमंचा आदि हथियार व कारतूस बरामद किये गये| पुलिस ने आरोपी बबलू उर्फ़ संजय यादव निवासी कुंडापुरा कमलागंज को गिरफ्तार भी कर लिया|
एसपी ने जेएनआई को बताया कि जिस तरह से अभियान चलाकर पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर आम जनता को सुरक्षा व अपराधियों में भय पैदा करने का काम किया है| स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित,कमालगंज प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]