मुख्यालयों पर नहीं सज सकेंगी व्लाक लिपिकों की दुकानें

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:जिला मुख्यालयों पर वर्षों से अपनी दुकान सजाये व्लाक लिपिक अब बेसिक शिक्षा कार्यालय पर नही बैठ सकेंगे| बीएसए ने अपना फरमान जारी कर दिया है| जिसके बाद व्लाक लिपिकों में खलबली मची हुई है|
बीते कई वर्षो से लगातार कई बार आदेश जारी होने के बाद भी जिला मुख्यालय से व्लाक लिपिकों के कार्यालय नही हटाये जा सके| व्लाक लिपिकों के बीएसए कार्यालय के पुराने भवन में बैठने से शमसाबाद,कायमगंज,मोहम्मदाबाद,राजेपुर,कमालगंज नवाबगंज से आने वाले शिक्षकों को कई किलोमीटर चलकर आना पड़ता है| जिससे शिक्षण कार्य बाधित होता है| लिपिक अपने अफसरों के इशारे पर जिला मुख्यालय में ही जमे है| बीते वर्षो में कई बीएसए इस प्रकार का आदेश जारी कर चुके है| लेकिन उन्हें हटाया नही जा सका|
जिस पर वर्तमान बीएसए रामसिंह सख्त हो गये है| उन्होंने आदेश जारी किया है कि कोई भी व्लाक लिपिक जिला मुख्यालय पर नही बैठेगा| सभी अपने-अपने व्लाक संसाधन केन्द्रों पर बैठेंगे|
बीएसए ने बताया कि सभी को आदेश दिये गये है| यदि कोई भी लिपिक जिला मुख्यालय पर मिला तो कार्यवाही होगी|