मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम आवास में शुरू किया जनता दरबार

0
241

लखनऊ:वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के दोनों काल में जनता से दूर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सोमवार से अपने सरकारी आवास पर एक बार फिर से जनता दरबार शुरू कर दिया है। करीब 16 महीने बाद मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में शुरू हुए जनता दरबार में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हैं।

[adrotate banner="3"]

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी कमी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजाना सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में आज सुबह नौ बजे से अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर उन्होंने जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को उनके शीघ्र निदान के निर्देश भी दिए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को आज से जनता दरबार शुरू करने के फैसले के कारण पहले दिन अपेक्षाकृत कम ही लोग उनके पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी की समस्या को काफी गंभीरता से सुनने के बाद अपने दिवस अधिकारी को संबंधित विभागों से इन सभी की समास्या के शीघ्र निराकरण कराने का निर्देश दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ठीक नौ बजे से लोगों के बीच पहुंचकर उनका अभिवादन भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के दरबार में सोमवार को आने वालों में युवाओं की संख्या अधिक थी। इनमें भी बड़ी संख्या में बच्चियां थीं।

कोरोना काल में संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर नियमित चलने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। इस दौरान जनता की शिकायतों-समस्याओं का निस्तारण आनलाइन माध्यमों से किया जा रहा था।अब संक्रमण घटने पर स्थिति में सुधार को देखते हुए निर्णय किया गया है कि लखनऊ में मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम सोमवार से फिर शुरू होगा। कालिदास मार्ग पर अपने सरकारी आवास पर योगी सुबह नौ बजे से जनता से मिलकर समस्याएं सुनेंगे और साथ ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।

[adrotate banner="2"]