रिश्‍तेदार वादी की पिटाई पर वकीलों में विवाद के बाद समझौता

0
114

FARRUKHABAD : फतेहगढ़ कचहरी में मुकदमें की तारीख करने वादी के साथ पहुंचे अमृतपुर के अधिवक्ता का कचहरी के एक अधिवक्ता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद काफी बढ़ने के बाद मुकदमे के वादी को जमकर पीटा गया। वादी कचहरी के पिछली दीवार कूदकर भाग गया।

[adrotate banner="3"]

vakeel[bannergarden id=”8″]
सूत्रों के मुताबिक अमृतपुर निवासी एक अधिवक्ता तहसील सदर में वकालत करते हैं। अधिवक्ता के रिश्ते में भांजे का एक मुकदमा कचहरी फतेहगढ़ में चल रहा था। जिससे मुकदमें की तारीख करने पहुंचे अधिवक्ता का दूसरे अधिवक्ता से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों के अधिवक्ताओं में जमकर मारपीट हुई। बाद में बार एसोसिएशन के नेताओं द्वारा दोनो पक्षों में बैठक कर समझौता करा दिया गया। लेकिन वादी को अधिवक्ताओं ने जमकर पीट दिया। अपनी जान बचाने के लिए वादी पीछे की दीवार कूदकर भाग गया।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]