बुलेरो की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को जिंदा जलाया

0
101

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम जीरागौर में एक नवविहिता को बुलेरो की मांग शादी में पूरी न होने पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने के प्रयास में आग लगा दी। जिससे नव विवाहिता गंभीर रूप से जल गयी। महिला को आवास विकास के प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

gril on fire[bannergarden id=”11″]

ग्राम जीरागौर निवासी जैनुल के पुत्र रेहान की शादी दो वर्ष पूर्व ही गुरसहायगंज के गांधी नगर निवासी अजीजुल की पुत्री मरियम के साथ हुआ था। शादी के समय बुलेरो की मांग पूरी न होने से आये दिन मरियम को ससुराली उत्पीड़ित करते रहे। गुरुवार को मरियम के ससुरालियों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी।

[bannergarden id=”8″]
घटना की सूचना मरियम के चाचा कमरुल हसन पुत्र अब्बुल हसन निवासी डुडवा बुजुर्ग थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज को दी गयी। कमरुल हसन ने थाना कमालगंज में दहेज के लिए भतीजी की हत्या कर देने का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि मरियम की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद से ही इसको दहेज में बुलेरो गाड़ी को लेकर उत्पीड़ित करने लगे। सुबह 9 बजे रेहान उर्फ रानू, सास नसीमा बेगम, देवर सद्दाम, चचिया ससुर सल्लू, नंद सराना बेगम ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गांव वालों ने फोन पर उसे सूचना दी। कमरुल हसन ने बताया कि मरियम के पिता अजीजुल हसन गुजरात में ड्राइविंग करते हैं।

[adrotate banner="2"]