मिथुन हत्याकांड में पिता-पुत्र सहित पांच पर मुकदमा

0
121

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते दिनों मिर्जापुर में युवक की हत्या में थाना पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|

[adrotate banner="3"]

विदित है कि थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी नगर निवासी सुमन पत्नी राकेश कुमार का 25 वर्षीय भाई मिथुन कुमार उर्फ़ नीतू पुत्र रक्षपाल सिंह बीते 24 जुलाई को उसके घर आया था| वह सेना में भर्ती होंने की तैयारी कर रहा था| 25 जुलाई को वह सुबह वह अपनी बहन सुमन से दौड़ लगाने की कहकर सुबह पांच बजे चला गया| उसके बाद वह लौटकर नही आया|  परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाना कमालगंज में दर्ज करायी थी| 27 जुलाई को जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रसूलपुर भट्टे के निकट एक युवक की हत्या हो गयी है| उसे रस्सी से गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया गया था| 18 अगस्त को उसकी शिनाख्त हुई|
शिनाख्त के तीन दिन बाद मृतक के पिता रक्षपाल सिंह निवासी मठिया नगला मैनपुरी की तहरीर पर महाराज पुत्र रामशंकर, मुकेश पुत्र महाराज, कामता प्रसाद पुत्र वीर सहाय व टेंकर चालक रामबिहारी  के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है|

 

 

[adrotate banner="2"]