फर्रुखाबाद: थाने फरियाद लेकर आये युवक को दरोगा ने मित्र पुलिस का असली चेहरा दिखा दिया| खाकी का रौब दिखाते हुए दारोगा नें युवक को बेहरहमी से बेल्टों से जमकर पीटा जब इतने से भी दिल नही भरा तो उसे हवालात में बंद कर दिया| बाद में भाजपा नेताओं के गदर के बाद पुलिस ने उसे बमुश्किल छोड़ा|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कटरीधर्मपुर निवासी 19 वर्षीय रिंकू पुत्र रतिराम नें बताया कि बीती रात लगभग 10:27 बजे उसके पिता के मोबाइल पर फोन आया कि उसके साले रामवीर पुत्र संतराम निवासी लक्ष्मणपुर अमृतपुर को पुलिस ने किसी मामले में पकड़ा है|
जिस पर रिंकू अपने पिता के साथ मामा की तलाश में सुबह तड़के थाने आ गया| उसने पुलिस कर्मियों से बात की तो उन्होंने टरका दिया| उसके बाद वह दोपहर दो बजे फिर से थानें गया तो उसे किसी पुलिस कर्मी ने दारोगा सुनील यादव के पास भेज दिया|
रिंकू का आरोप है कि दारोगा से जब इस बारे में जानकारी की गयी तो उन्होंने दूसरी पुलिस कर्मी से बेल्ट लेकर उसे जमकर पीट दिया जिससे उसके काफी चोट आयी| उसके पास भी दारोगा ने उसे हवालात में डाल दिया| शाम को भाजपा नेता राहुल राजपूत अपने समर्थकों के साथ थाने पंहुचे| उनका इस मामले को लेकर पुलिस ने कहासुनी हो गयी| विवाद बढ़ता देख पुलिस ने रिंकू को रिहा कर दिया|जिसके बाद उसके पिता उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे|
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि युवक से किसी तरह की मारपीट नही की गयी| आरोप गलत लगाये जा रहे है|
मित्र पुलिस: फरियादी को दारोगा ने बेल्टों से पीट हवालात में किया बंद
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



