मिट्टी का टीला ढहने से 6 बच्चों की दर्दनाक मौत

0
118

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में मिट्टी का टीला ढहने से छह बच्चों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

घटना शाहाबाद थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव की है, जहां कुछ बच्चे गांव के बाहर मिट्टी के टीले के पास खेल रहे थे तभी टीला अचानक ढह गया और बच्चे उसमें दब गए। शाहाबाद थाना प्रभारी आर.पी.शाही ने बताया कि हांदसे के शिकार बच्चों की उम्र 5 से 10 वर्ष के बीच है। मरने वालों में तीन लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं।

मलबे को हटाकर सभी शवों को निकाल लिया गया है। राहत व बचाव का काम पूरा हो चुका है। थाना प्रभारी शाही ने बताया कि मलबे से एक लड़की को जीवित निकाल लिया गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

[adrotate banner="2"]