मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत

0
214

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो की दर्दनाक मौत हुई है| दोनों के परिजनों में चीखपुकार मची है| पुलिस मामले की छानबीन कर रही है|


थाना मऊदरबाजा के ग्राम रेहा गुतासी निवासी 30 वर्षीय संजीब पुत्र दाताराम शहर से अपने गाँव बाइक से आ रहा था| उसी दौरान रायपुर चौकी के निकट रोडबेज ने संजीब को कुचल दिया | जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी घटना में भी थाना नवाबगंज के मंझना निवासी 30 वर्षीय रजत गंगवार पुत्र दिलीप कुमार को दलेलगंज शमसाबाद में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया| उसे लोहिया अस्पताल लाया गया जहां रजत को मृत घोषित कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]