मारपीट और पथराव करने में पांच गिरफ्तार

0
105

uppफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम राजा नगला निवासी पांच लोगो को बीती रात मारपीट और जमकर पथराव करने में पुलिस ने पांच लोगो को दबोच लिया| जबकि कई लोग पुलिस को चकमा देकर भाग गये|

[adrotate banner="3"]

राजानगला निवासी रमन कुमार पुत्र गयाप्रसाद ने पुलिस को सूचना दे कर बताया की गाँव के ही कुछ लोग उसके घर में जबरन घुसकर महिलाओ के साथ मारपीट कर रहे है| जिस पर मौके पर गये सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज त्रिभुवन सिंह ने मौके से कन्हैयालाल, नीरज, विमल प्रकाश, अजीत, लवकुश को दबोच लिया| पुलिस ने पांचो को गिरफ्तार कर लिया है | पकड़े गये आरोपियों ने पुलिस को बताया की नीरज के घर होली वाले दिन ढोल बजाया गया था | तभी पड़ोसी विमल और उसके परिवार वालो ने उससे विवाद कर दिया| इसके बाद होली वाले दिन भी दोनों पक्षों में कहा-सूनी हो गयी थी| जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और पथराव हुआ|चौकी इंचार्ज त्रिभुवन सिंह ने बताया की घटना के सम्बन्ध में पांचो आरोपियों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया है|
तोड़फोड़ व मारपीट में तीन पर मुकदमा
सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे के आदेश पर सीमा पत्नी मंजेश निवासी नगलाहूसा की तहरीर पर थाना पुलिस ने गाँव के ही ओमकार उसके पुत्र नरेन्द्र अवस्थी व रविन्द्र के खिलाफ उसके घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज कर लिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने अपनी जाँच शुरू भी कर दी है|

[adrotate banner="2"]