फायरिंग और हमला करने में आठ के खिलाफ मुकदमा

0
112

FAYRINGफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) घर ने घुसकर हमला और फायरिंग करने के मामले में थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा के आदेश पर आठ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के ग्राम दिलावरजंग निवासी ईश्वरी देवी पत्नी नन्हकू ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये पत्र में कहा है की बीते 24 मार्च को उनके परिजन घर पर आये कुछ लोगो से होली मिल रहे थे| तभी आरोपी विजय पाल, मदन पाल, रमाकांत, धनपाल, सुखनदंन, रघुनंदन व हरीनंदन व सतीश लाठी-डंडे और हथियार लेकर आ गये और गाली-गलौज कर हमला कर दिया| जिससे उनके पति नन्हकू , पुत्र सतेन्द्र, देवर सुखराम व जेठ पुसे घायल हो गये| चीखपुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गये| जिससे आरोपी फायरिंग कर, जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गये |

घटना की सूचना देने पर पुलिस ने आरोपी को नही बल्कि उसके जेठ पुसे को बंद कर दिया| थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया की घटना के सम्बन्ध में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]