विधान सभा चुनाव से राजनीति में एंट्री करेंगी मुलायम की बहू अपर्णा

0
224

aparna1लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी के कैंट सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह जानकारी आज यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के हवाले से जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

अपर्णा यादव एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी और वरिष्ठ पत्रकार तथा वर्तमान में सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं।उल्लेखनीय है कि एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनकी बडी बहू डिम्पल यादव, भतीजे धर्मेंद्र तथा अक्षय प्रताप एवं बड़े भाई के पोते तेज प्रताप लोकसभा और चचेरे भाई रामगोपाल राज्यसभा के सदस्य है। उनके पुत्र अखिलेश प्रदेश के मुख्यमंत्री है, जबकि भाई शिवपाल सिंह कैबिनेट मंत्री है।

[adrotate banner="2"]