और सुनो: मायावती ने अपना चेहरा चमकाने में जनता के 121 करोड़ खर्च किये

0
108

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में उनके सजावटी विज्ञापनों पर एक अरब 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि खर्च की गई। राज्य विधान परिषद में भाजपा सदस्य ह्दयनारायण दीक्षित के लिखित सवाल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में उनके सजावटी विज्ञापनों पर कुल एक अरब 21 करोड़ 89 लाख 40 हजार 738 रुपए खर्च किये गये।

[adrotate banner="3"]

उत्तर में बताया गया कि वर्ष 2007-08 में मायावती के विज्ञापनों पर 13 करोड़ 38 लाख 66 हजार 950 रुपए, वर्ष 2008-09 में 20 करोड़ 12 लाख 40 हजार 174 रुपए, 2009-10 में 17 करोड़ 86 लाख 52 हजार 427 रुपये, साल 2010-11 में 33 करोड़ एक लाख 17 हजार 407 रुपए तथा वर्ष 2011-12 में सबसे ज्यादा 37 करोड़ 50 लाख 825 रुपये खर्च किए गए।

[adrotate banner="2"]