NRHM घोटाला: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा के घर CBI का छापा, FIR दर्ज

0
159

उत्तर प्रदेश में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने NRHM घोटाले में एक नई एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में मायावती सरकार के पूर्व स्वास्थ मंत्री अंनत मिश्रा, बाबू सिंह कुशवाहा और 80 पूर्व-वर्तमान सीएमओ के नाम शामिल हैं। वहीं सीबीआई की ओर से अनंत मिश्रा के लखनऊ के गोमती नगर आवास और कानपुर में सुबह से छापेमारी भी जारी है।

[adrotate banner="3"]

एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई की ओर से इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्र के आवास के अलावा लखनऊ एवं कानपुर में कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिश्र के आवास पर छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस भी मौजूद है।
छापेमारी के दौरान सीबीआई को कई अहम दस्तावेज मिले हैं। मिश्र के घर से मिले कम्प्यूटर हार्ड डिस्क को भी जब्त कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि एनआरएचएम घोटाले को लेकर सीबीआई पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मिश्र से दो बार पूछताछ कर चुकी है।

[adrotate banner="2"]