किशोरी ने छोड़ी चिटठी- ‘मां मैं अब कभी मुहं नहीं दिखाऊंगी. ………….’

0
96

कमालगंज (फर्रुखाबाद): “मां मैं अब कभी मुहं नहीं दिखाऊंगी ….’’ यह शब्द कक्षा 12 में पढ़ने वाली कमालगंज के अशोकनगर निवासी उस किशोरी के हैं जो बीते girl21_fदिन ही कहीं अचानक गायब हो गयी। किशोरी की मां ने थाना कमालगंज में सूचना दी तो एसआई ने घर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की व किशोरी की तलाश जारी कर दी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

बीते दिन कमालगंज के अशोकनगर निवासी आकांक्षा पुत्री रामू अचानक घर से कहीं चली गयी। जबकि उसने घर पर अपनी मां से कहा कि वह बाजार जा रही है। कक्षा 12 की परीक्षा देने वाली छात्रा जब घर पर वापस नहीं पहुंची तो उसके कमरे में जाकर उसकी मां ने देखा। किशोरी के कमरे में एक लेटर दीवार में चिपका मिला। जिसमें लिखा था कि ’’मां मैं मरने जा रही हूं, आपको वापस आकर मुहं नहीं दिखाऊंगी, मेरी पड़ोसी सहेली सपना से मारपीट व कहासुनी की शिकायत की थी। जिससे पापा भी नाराज हैं। अगर मैं घर पर नहीं आयी तो सपना को नहीं छोड़ना। पापा मुझसे बहुत नाराज हैं।’’
जिसके बाद किशोरी की मां के होश उड़ गये। रामू ने तत्काल सूचना थाना कमालगंज में दी। एस आई एम पी सिह ने घर पर जाकर जांच पड़ताल की। किशोरी की मां ने बताया कि उसकी पुत्री घर से एक जोड़ी कपड़े पहनकर गयी है व इंटर का प्रवेशपत्र साथ ले गयी है।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]