मां-बेटे की मार्ग दुर्घटना में मौत से मचा कोहराम

0
160

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सर्वेश कुमार व उनकी मां रामकुमारी की जनपद हरदोई में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| परिजन सूचना मिलने के बाद हरदोई के लिये रवाना भी हो गये|

[adrotate banner="3"]

गांव रसूलपुर में जब माँ-बेटे की मार्ग दुर्घटना में मौत हो जाने की खबर आयी तो कोहराम मच गया| तत्काल परिजन परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मृतकों के घर पर भीड़ लग गयी| मृतकों के पड़ोसियों के अनुसार सर्वेश के पिता हरपाल सिंह की मौत हो चुकी है। सर्वेश अपनी मां रामकुमारी, पत्नी शन्नो व तीन बच्चों बेटी कृपांती, पुत्र अजय प्रताप व रामप्रताप के साथ रहता था। वह गुरुवार सुबह मां को उनके मायके जनपद हरदोई स्थित गांव भगवंतपुर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार कर दोनों को मौत के घाट उतारा दिया| गाँव में शोक की लहर है|

[adrotate banner="2"]