नवीनीकरण को लेकर मंडी में हंगामा

0
197

फर्रुखाबाद: नवीनीकरण कराने आये दर्जनों आढतियों ने मंडी गेट के निकट हंगामा किया और मंडी सचिव की गाड़ी रोकी| मंडी सचिव के कहने पर आढटी शांत हो गये|

[adrotate banner="3"]

आलू आढती विकास दुबे ने बताया कि बीते 25 जून से मंडी में आढतों के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है| मंगलवार तक कई नवीनीकरण कुछ औचारिकता पूर्ण करने के बाद कर दिये गये | लेकिन बुधवार को जब दर्जनों आढटी अपना रजिस्ट्रेशन कराने गये तो सचिव के द्वारा एक सूची चस्पा की गयी जिसमे लगभग बीस कागजात पूर्ण कर फाइल तैयार होने की बात कही गयी|

कार्यालय के बाहर मंडी सचिव को आक्रोशित आढतियों ने घेर लिया और अपनी बात रखी| बाद में मंडी सचिव उन्हें समझा-बुझा कर चले गये| मंडी सचिव धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि शासनदेश के आधार पर ही अभिलेख मांगे गये है| आरोप गलत है|

[adrotate banner="2"]