मां-बेटी के आत्मदाह के बाद ससुराली फरार

0
136

फर्रुखाबाद(कमालगंज) : बीते दिन क्षेत्र के ग्राम सिया निवासी 20 वर्षीय आरती पत्नी मुनेन्द्र सिंह ने अपनी 11 माह की पुत्री वंशिका को गोद में लेकर केरोसिन डालकर आग लगा कर जान दे दी थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पांच ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस फरार ससुरालीजनों की तलाश में जुटी है।

[adrotate banner="3"]

शनिवार को मृतक आरती के पिता जनपद हरदोई थाना सांडी के गांव नोनवारा निवासी पुरुषोत्तम सिंह ने घटना के सम्बन्ध में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने आरती के पति मुनेंद्र सिंह उर्फ मोनू, सास छुटकन्ना देवी, जेठ सुखेंद्र सिंह उर्फ सोनू, जेठानी अनुराधा तथा ननद सुधा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया| लेकिन ससुराल जन बीती रात की अपने घर का सामान लेकर फरार हो गये| पिता ने दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि 27 मई 2015 को पुत्री की शादी मुनेन्द्र से तय की थी| पांच लाख दहेज भी दिया था| लेकिन उसके बाद भी ससुराली अतरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे| 25 दिन पहले ही दामाद पुत्री की विदा कराकर ससुराल ले गए थे। 28 अगस्त को पुत्री के साथ मारपीट की सूचना पर वह उसकी ससुराल आया था तथा समझाकर वापस चला गया था। ससुराली फर्रुखाबाद में प्लाट खरीदने के लिए 5 लाख रुपये अतिरिक्त मांग कर रहे थे।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है | लेकिन वह अभी फरार है|

[adrotate banner="2"]