मां के स्वागत को शोभायात्रा में उमड़ी भीड़, पुष्प वर्षा

0
143

फर्रुखाबाद:  फतेहगढ़ स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार शाम शोभायात्रा निकाली गई। मां के जयकारे के साथ सैकड़ों की भीड़ सड़क पर उमड़ पड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। सजे-धजे घोड़े, भक्ति से सराबोर मन को आनंदित करने वाली मनमोहक झांकियां, डीजे की धुन पर झूमते युवा, रंगों की होली से पहले ही फूलों की होली। शुक्रवार को माता के स्वागत के लिए निकली शोभायात्रा में कुछ ऐसा ही उत्साही नजारा छाया था।
शोभायात्रा संयोजक राकेश तिवारी के नेतृत्व में भोलेपुर से फतेहगढ़ चौराहा, पुलिस लाइन, कोतवाली फतेहगढ़, भोलेपुर, बढ़पुर मंदिर, घुमना व चौक होते हुए गुड़गांव देवी मंदिर देर रात तक पंहुचेगी| शोभायात्रा में माता के विभिन्न रूपों की झांकियों के अलावा कृष्ण-अर्जुन, लव-कुश, राधा-कृष्ण का नृत्य सहित कई झांकियां शामिल थीं। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है भजन पर पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे रास्ते भर झूमे। जगह-जगह माता की आरती उतारी गई, पुष्पवर्षा हुई। कलेक्ट्रेट जिला जेल चौराहे, भोलेपुर के रास्ते में भारी भीड़ रही। व्यवस्था की निगरानी में डॉ. राहुल तिवारी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]